Foreign Client Se Payment? LUT Har Saal Bharni Padti Hai — 31 March Tak
Upwork, Fiverr या सीधे किसी विदेशी client से payment आती है, GST number भी है, और invoice पर आप GST नहीं लगाते — क्योंकि यह export है। यह सही है, पर सिर्फ़ एक शर्त पर: आपके पास उस साल की वैध LUT होनी चाहिए। नहीं है तो उसी invoice पर 18% IGST आपकी जेब से भरना पड़ता है, और वह बाद में refund से ही वापस आता है। FY 2027-28 की LUT 31 मार्च 2027 तक भरनी होगी — हर साल नई Form GST RFD-11 · कोई सरकारी फ़ीस नहीं Sabse mehengi galti — LUT peeche se laagu nahi hoti LUT एक वित्त वर्ष के लिए होती है, और सबसे बड़ी बात यह है कि वह भरने की तारीख से आगे चलती है, पीछे नहीं। यानी अगर आपने अप्रैल, मई और जून में invoice भेज दीं और LUT जुलाई में भरी, तो वे तीन महीने की invoices उसके दायरे में नहीं आतीं। एक वित्त वर्ष, और LUT कहाँ से लागू होती है 1 अप्रैल 31 मार्च LUT नहीं थी 18% IGST LUT लागू — बिना IGST के export ↑ यहाँ LUT भरी देर से भरने पर शुरू के महीने कभी cover नहीं होते इसलिए मार्च में ही भर दीजिए नए साल की पहली invoice भेजने से पहल...